Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आगामी 22 फरवरी को वृहद विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, के आदेशानुसार आमजन के विधिक सशक्तीकरण हेतु एवं आमजन को शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाये जाने हेतु दिनांक 22.02.2026 को जनपद अम्बेडकरनगर, लोहिया भवन परिसर, अकबरपुर में वृहद विधिक साक्षरता / सेवा शिविर (मेगा शिविर) के सफल आयोजन के कम में आज दिनांक 18.02.2026 को तहसील परिसर जलालपुर में शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनओं से लाभान्वित किये जाने के कम में पात्र व्यक्तियों का चयन एवं पंजीकरण किये जाने हेतु प्री लघु शिविर का आयोजन किया गया।तहसील जलालपुर परिसर में आयोजित प्री लघु शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्री लघु शिविर में उपस्थित आमजन को योजनाओं की जानकारी दिये जाने एवं योजनाओं का पंजीकरण किये जाने के कम में, समाज कल्याण विभाग द्वारा सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी गई, श्रम विभाग द्वारा श्रमिको के हितार्थ आर्थिक सहायता योजना, पेंशन योजना, चिकित्सा सहायता योजना एवं अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजन पेंशन योजना एवं दिव्यांगजनों हेतु उपलब्ध उपकरणों के विषय में जानकारी दी गई तथा पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण भी किया गया।

प्री लघु शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के पी०एल०वी श्री संजय कुमार उपाध्याय एवं श्री रवि गौड़ द्वारा उपस्थित आमजन को निःशुल्क विधिक सेवा के विषय में तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं, प्री-लिटिगेशन स्तर पर विवादों के सुलह समझौता के आधार पर निस्तारण की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा बताया गया कि दिनांक 22.02.2026 को लोहिया भवन, अकबरपुर में आयोजित होने वाले वृहद विधिक साक्षरता /सेवा शिविर (मेगा शिविर) में पंजीकृत व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा तथा जो व्यक्ति योजनाओं के पंजीकरण से वंचित रह गये हैं उन्हें भी पंजीकरण कर लाभान्वित किया जायेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp