Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीसीएस अभ्यर्थियों के लिए रात्रि विश्राम व ठहरने की नारायण फाउंडेशन ने की व्यवस्था

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा देने अंबेडकरनगर पहुंचे बाहरी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए नारायण फाउंडेशन ने निशुल्क ठहरने और भोजन की व्यवस्था की। फाउंडेशन के संरक्षक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक मौर्य के नेतृत्व में मौर्या स्टेट मैरिज लॉन, मौर्य नगर, पुन्थर, टांडा में यह व्यवस्था की गई।

Advertisement Box

परीक्षा से एक दिन पहले पहुंचे 150 से अधिक अभ्यर्थियों के लिए रात में ठहरने, भोजन और सुबह नाश्ते की व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। दिल्ली, प्रयागराज, लखनऊ, जौनपुर, भदोही, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर और वाराणसी समेत कई जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे।

ठहरने की चिंता से मिली राहत

अभ्यर्थियों ने बताया कि दूसरे जिले में परीक्षा केंद्र होने पर सबसे बड़ी चिंता ठहरने और भोजन की होती है। परीक्षा के समय होटल और अन्य ठहरने के स्थानों पर भीड़ बढ़ जाती है। फाउंडेशन की व्यवस्था से उन्हें इन परेशानियों से राहत मिली और परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देने का अवसर मिला।

परीक्षार्थियों के लिए वर्षों से व्यवस्था

विवेक मौर्य ने कहा कि अंबेडकरनगर में परीक्षा केंद्र पड़ने पर बाहरी जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए फाउंडेशन की ओर से कई वर्षों से निशुल्क ठहरने, भोजन और आवागमन की व्यवस्था की जा रही है। उनका कहना है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा से पहले अनावश्यक परेशानी न हो, यही इस पहल का उद्देश्य है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp