Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्राफए. का प्रतिनिधि मंडल डीएम एसपी से की मुलाकात

Author Image
Written by
Asha Bharti News

{आशा भारती नेटवर्क}
(महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ)
अंबेडकर नगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और अपेक्षाओं से दोनों अधिकारियों को अवगत कराया।

Advertisement Box

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पदाधिकारियों ने जनपद में कार्यरत पत्रकारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों, सुरक्षा एवं अन्य व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके निराकरण में सहयोग का अनुरोध किया।

जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उन्हें निर्भीक होकर कार्य करने के लिए सकारात्मक वातावरण मिलना आवश्यक है। दोनों अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा पत्रकारों के साथ समन्वय और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, तहसील अध्यक्ष आलापुर योगेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष अनीस मसूदी, जिला उपाध्यक्ष रवींद्र वर्मा, तहसील मंत्री कृष्ण सिंह, जिला संगठन मंत्री कृष्णचंद्र दूबे, जिला उपाध्यक्ष लालमणि गौड़ सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

बुधवार, 23 सितंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp