Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेरोजगार अभ्यर्थियों हेतु एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का होगा आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष योजना “मिशन रोजगार” के अन्तर्गत जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला सेवायोजन कार्यालय, अम्बेडकरनगर द्वारा दिनॉकः 28.02.2026 को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला परिसर देव इन्द्रावती पी०जी० कालेज, कटेहरी अम्बेडकरनगर में पूर्वाह्न 10.00 बजे आयोजित होगा। उक्त रोजगार मेले में देश व प्रदेश के निजी क्षेत्र की 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों इस जनपद के बेरोजगार पुरुष व महिला अभ्यर्थियों को सेवायोजित करने हेतु प्रतिभाग करेंगी। मेले में 18 से 40 वर्ष तक आयु के कक्षा 10वीं/ 12वीं उत्तीर्ण व अन्य उच्चतर योग्यताधारी अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। प्रत्येक बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन उपरान्त ही मेंले में प्रतिभाग कर सकते है।

Advertisement Box

मेले में प्रतिभाग करने हेतु कोई भी मार्ग व्यय/भत्ता देय नहीं होगा।

(प्रीती मिश्रा)

जिला सेवायोजन अधिकारी, अम्बेडकरनगर।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

रविवार, 14 जून 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp