Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महर्षि वाल्मीकि की जयंती जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • श्रीराम/श्रीहनुमान मंदिरों में रामायण पाठ, भजन-कीर्तन एवं दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का किया गया स्मरण
  • शासन के निर्देशों के क्रम में विभिन्न मंदिरों एवं स्थलों पर आयोजित हुए कार्यक्रम, भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण का दिया गया संदेश

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 26 अक्टूबर 2026। शासन के निर्देशों के क्रम में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जनपद में आज विभिन्न श्रीराम मंदिरों, श्रीहनुमान मंदिरों एवं रामायण से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के जीवन, कृतित्व एवं आदर्शों का स्मरण करते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों, सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों तथा भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर माननीय विधायक कटेहरी श्री धर्मराज निषाद ने विकास खंड कटेहरी के ग्राम पंचायत हृदयपुर में प्रतिभाग कर मानस पाठ का शुभारंभ किया गया तथा विभिन्न स्थानों/मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों प्रतिभाग किया गया इसी के साथ ही विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा अलग अलग आयोजनों में प्रतिभाग किया गया।
आयोजन के अंतर्गत चयनित मंदिरों एवं स्थलों पर रामायण पाठ, भजन-कीर्तन तथा अन्य भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही, निर्देशों के अनुरूप दीप प्रज्ज्वलन सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। कार्यक्रमों का उद्देश्य जनसामान्य को रामायण में निहित आदर्शों, मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवीय मूल्यों से परिचित कराना तथा इन आदर्शों को जनजीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित करना रहा।
आदि कवि महर्षि वाल्मीक द्वारा रचित विश्व प्रसिद्ध कालजयी कृति रामायण महाकाव्य सामाजिक मूल्यों, मानव मूल्यों एवं राष्ट्र मूल्यों की स्थापना का आदर्श एवं भारतीय साहित्य एवं संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह ग्रंथ भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र के माध्यम से समाज को सत्य, धर्म, न्याय, करुणा एवं कर्तव्यपालन की प्रेरणा प्रदान करता है। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से इन्हीं शाश्वत मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक किया गया।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 27 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp