Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबेडकर नगर: चोरी के मामले में पुनर्विवेचना के आदेश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क)
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में नवंबर दिसंबर 2025 में हुई दो बड़ी चोरियों में पुलिस द्वारा अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगाए जाने के बाद आम जनमानस में पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चोरी की पहली घटना बरियावन बाजार में स्थित एक सोनार की दुकान में हुई थी। यहां चोरों ने रात के अंधेरे में दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चुरा लिए थे। दूसरी घटना मरैला गांव के निवासी और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के एक अभिकर्ता के घर की है। इस मामले में भी चोरों ने घर में घुसकर कीमती सामान और नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। इन दो मामलों में पुलिस द्वारा अंतिम रिपोर्ट लगाकर एफ आर लगा दिया गया था। जिससे कोतवाली क्षेत्र में चोरों का मनोबल बढ़ता गया और चोरों द्वारा जनवरी 2026 में ताबड़तोड़ पांच अलग-अलग जगहों पर बड़ी चोरी कर घटना में इजाफा कर दिया हालांकि पुलिस द्वारा जनवरी माह में हुए चोरी की घटना का खुलासा करने में लगी है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ चोरों तक नहीं पहुंच पाए हैं। पीड़ित आस लगाए बैठे हैं की पुलिस घटना का खुलासा कर आम जन मानस में सुरक्षा का एहसास दिलाएगी। सदर सीओ नीतीश कुमार तिवारी ने बताया बरियावन बाजार ज्वेलर्स और मरैला में अभिकर्ता के यहां हुए चोरी के मामले में पुनर्विवेचना के आदेश दे दिए गए हैं।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 21 जुलाई 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp