Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परीक्षा के दौरान बज रहे डीजे को पुलिस ने किया सीज

Author Image
Written by
Bureau Report

 

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क)आलापुर पुलिस टीम द्वारा हाईस्कूल परीक्षा के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे को सीज किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिजित आर. शंकर के द्वारा हाईस्कुल व इण्टर बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत दिये गये आदेशो निर्देशो के अनुपालन मे व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं क्षेत्राधिकारी आलापुर व थानाध्यक्ष आलापुर के पर्वेक्षण में उ0नि0 बालमुकुन्द यादव मय फोर्स क्षेत्र व परीक्षा केन्द्रो का भ्रमण के दौरान पं0 रामअवध स्मा0 इण्टर कालेज मसेना मिर्जापुर रामनगर मे हाईस्कूल का परीक्षा चल रहा थी विद्यालय के बगल में एक व्यक्ति तेज आवाज मे डी0जे0 बजा रहा था , जिस पर ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मी द्वारा गाड़ी संख्या UP45BT4024 पर रखा डी0जे0 (कई साउण्ड बाक्स) के गाड़ी चालक प्रिंस यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी पइतियापुर थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर को मना किया गया तो डी0जे0 संचालक नही माना। उक्त घटना के क्रम मे प्राप्त सूचना के आधार पर उ0नि0 बालमुकुन्द यादव मौके पर पहुंच कर पंडित राम अवध स्मारक इण्टर कालेज मसेना मिर्जापुर रामनगर के पास में गाड़ी संख्या UP45BT4024 पर रखा डी0जे0 (कई साउण्ड बाक्स) के गाड़ी चालक प्रिंस यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी पइतियापुर थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर को डी0जे0 बन्द करने हेतु कहा गया परन्तु नही माना तो उपरोक्त गाड़ी संख्या UP45BT4024 मय डी0जे0 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया तथा गाड़ी को बैध वैकल्पिक चालक की सहायता से लाकर संतरी पहरा की निगरानी में सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा कराया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp