Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

Author Image
Written by
Bureau Report

अंबेडकर नगर 20 फरवरी 2026। (आशा भारती नेटवर्क)जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM–VBRY) के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पीएफ विभाग वाराणसी के सहायक आयुक्त दिवाकर मिश्रा, सहायक श्रमायुक्त (अम्बेडकरनगर) राज बहादुर यादव, प्रवर्तन अधिकारी पीएफ विभव श्रीवास्तव, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, नियोजकगण तथा इससे संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी नियोजकों को निर्देशित किया कि वे तत्काल योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि पात्र कर्मकारों को योजना का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि जनपद के ऐसे लगभग 1200 नियोजक जो पीएफ अंशदान (PF Contribution) नहीं कर रहे हैं, उन्हें नोटिस निर्गत किया जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक नियोजकों एवं कर्मकारों को योजना से आच्छादित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्देशों का अनुपालन न करने की स्थिति में ईपीएफओ विभाग द्वारा संबंधित नियोजकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत नियोजकों को आगामी 24 माह तक एवं विनिर्माण क्षेत्र में कार्य करने वाले नियोजकों को 48 माह तक न्यूनतम ₹1000 प्रतिमाह एवं अधिकतम ₹3000 प्रतिमाह तक प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है। साथ ही, पात्र कर्मकारों को योजना के अंतर्गत 6 माह तक सदस्यता पूर्ण करने पर दो किस्तों में कुल ₹15,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं नियोजकों से अपेक्षा की कि वे शासन की मंशा के अनुरूप योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए अधिकतम पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करें।

Advertisement Box

<span class=प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक">
आज फोकस में

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

मंडलायुक्त द्वारा कलेक्ट्रेट, तहसील एवं विकासखंड अकबरपुर का किया गया निरीक्षण
आज फोकस में

मंडलायुक्त द्वारा कलेक्ट्रेट, तहसील एवं विकासखंड अकबरपुर का किया गया निरीक्षण

शासकीय धन के दुरुपयोग पर ग्राम प्रधान सिकरोहर की पदच्युत की कार्यवाही
आज फोकस में

शासकीय धन के दुरुपयोग पर ग्राम प्रधान सिकरोहर की पदच्युत की कार्यवाही

अंबेडकर नगर: मीडिया की सुर्खियों में अकबरपुर कोतवाली
आज फोकस में

अंबेडकर नगर: मीडिया की सुर्खियों में अकबरपुर कोतवाली

अंतरराष्ट्रीय मंच पर आरती जौहरी ने जिले का नाम किया रोशन
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय मंच पर आरती जौहरी ने जिले का नाम किया रोशन

बेरोजगार अभ्यर्थियों हेतु एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का होगा आयोजन
आज फोकस में

बेरोजगार अभ्यर्थियों हेतु एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का होगा आयोजन

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp