Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होमस्टे संचालन हेतु 13 आवेदन प्राप्त हुए

Author Image
Written by
Bureau Report

 

Advertisement Box

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ 
अंबेडकर नगर, 23 फरवरी 2026।(आशा भारती नेटवर्क) उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के अंतर्गत जनपद अम्बेडकर नगर में प्राप्त आवेदनों के संबंध में दिनांक 23 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में संबंधित लाभार्थियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में अब तक होमस्टे संचालन हेतु कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 11 आवेदन ग्रामीण पर्यटन योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायत दरवन एवं चिऊटीपारा (श्रवण धाम क्षेत्र) से प्राप्त हुए हैं, जबकि 02 आवेदन नगरीय क्षेत्र अकबरपुर से प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदनों पर समिति के समक्ष बिंदुवार चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में क्षेत्राधिकारी नितीश तिवारी, जिला सांख्यिकी अधिकारी/प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार, नगर पालिका क्षेत्र के प्रतिनिधि, अग्निशमन अधिकारी अंबेडकर नगर, मंडलीय ग्रामीण पर्यटन समन्वयक शशि भूषण सिंह सहित संबंधित लाभार्थी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि होमस्टे संचालक निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें, जिससे जनपद में ग्रामीण एवं नगरीय पर्यटन को बढ़ावा मिल सके तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के अवसर विकसित हों।
इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
उत्तर प्रदेश ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 : विस्तृत विवरण
1. उद्देश्य
ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में घरेलू आवास आधारित पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस नीति के माध्यम से स्थानीय परिवार अपने आवासीय कक्ष पर्यटकों को उपलब्ध कराकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। नीति के अंतर्गत पंजीकरण, सुरक्षा, स्वच्छता एवं गुणवत्ता मानकों का पालन अनिवार्य है। यह योजना ग्रामीण एवं नगरीय दोनों क्षेत्रों में लागू है तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और पर्यटन विकास को प्रोत्साहित करती है।
2. पात्रता
आवेदक के स्वामित्व का आवासीय भवन होना अनिवार्य।
योजना शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लागू।
1 से 6 कक्ष तक किराये पर देने हेतु पंजीकरण कराया जा सकता है।
स्वच्छ शौचालय, पेयजल, विद्युत एवं सुरक्षा की न्यूनतम व्यवस्था आवश्यक।
3. पंजीकरण प्रक्रिया
ऑनलाइन माध्यम से uptourismportal.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है अथवा जिला पर्यटन कार्यालय, अम्बेडकर नगर के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।
आवश्यक दस्तावेज: स्वामित्व प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, भवन विवरण, अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था संबंधी प्रमाण आदि।
जिला स्तरीय समिति द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया जाता है।
अनुमोदन उपरांत पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।
4. सुविधाएँ एवं लाभ
पर्यटन विभाग की आधिकारिक सूची में पंजीकरण।
राज्य स्तर पर प्रचार-प्रसार का लाभ।
प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास कार्यक्रमों में सहभागिता।
विद्युत एवं गृहकर सामान्य दरों पर ही देय होंगे; इसके लिए किसी अतिरिक्त वाणिज्यिक पंजीकरण की आवश्यकता नहीं।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp