Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हमदर्द कबीला एसोसिएसन ने गरीब परिवारों के बीच रमजान किट किया वितरण

Author Image
Written by
Bureau Report

गिरजा शंकर गुप्ता
अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क)कस्बा जलालपुर की अग्रणी सामाजिक संस्था हमदर्द कबीला एसोसिएसन की जानिब से जरूरतमंद परिवारों को रमजान किट का वितरण किया गया।
सभी महीनों से अफजल पाक रमजान माह में इबादत के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद की परंपरा को आगे बढ़ते हुए सामाजिक संस्था हमदर्द कबीला एसोसिएसन जलालपुर ने जरूरतमंद परिवारों के बीच रमजान किट का वितरण किया। कार्यक्रम में मौजूद उलेमाऔर समाजसेवियों ने इस नेक पहल बताते हुए कहा कि पाक रमजान का महीना इंसानियत भाईचारे और जरूरतमंदों के लिए मदद कर पैगाम देता है।
कार्यक्रम में करी गयासुद्दीन, मशहूर एलाउंसर अकरम जलालपुरी, मजहरूलहक, इरफान आजमी, कुमैल सिद्दीकी, मास्टर अनीश समेत कई लोग मौजूद रहे। अंत में अल्लामा मुफ्ती मोहम्मद गयासुद्दीन की दुआ के साथ नेक कार्यक्रम का समापन हुआ। संस्था के संरक्षक सैयद आबिद हुसैन उर्फ बजरंगी भाईजान, संस्था के संस्थापक मेराज अहमद एवं संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद सद्दाम सिद्दीकी ने बताया कि रमजान के पाक महीने में जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से या रमजान की वितरित की गई है। रमजान किट में आटा,आलू ,प्याज ,चना, चिप्स, खजूर, सेवई, तेल और नमक सहित अन्य जरूरत के सामान शामिल रहे। हामिद कमर फरीदी, मोहम्मद आसिफ, मास्टर जीशान हैदर समेत संस्था के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम सिद्दीकी ने कहा कि भविष्य में भी संस्था के पदाधिकारी के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद के लिए ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 07 मार्च 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp