Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पेट्रोल डीजल की नहीं है कमी,आपूर्ति सामान्य

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

  • बोतल या ड्रम में तेल की बिक्री पर लगी रोक
  • जिला प्रशासन के निर्देश: अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

 

अंबेडकर नगर(आशा भारती नेटवर्क) जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जनपद में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी करते हुए बोतल, पीपा या ड्रम में डीजल-पेट्रोल की बिक्री पर सख्त रोक लगा दी है। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने जिले के सभी डीजल और पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देशित किया है कि वे ग्राहकों को केवल वाहनों में ही ईंधन उपलब्ध कराएं। किसी भी स्थिति में बोतल, पीपा या ड्रम जैसे बर्तनों में ईंधन की बिक्री न की जाए। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना सभी पंप संचालकों के लिए अनिवार्य होगा।प्रशासन के अनुसार यह कदम जिले में ईंधन की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने और जमाखोरी या अनावश्यक भंडारण की संभावना को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ स्थानों पर ईंधन की कमी को लेकर फैलने वाली अफवाहों से बचाव के लिए भी यह निर्णय लिया गया है, ताकि आम लोगों में किसी प्रकार की घबराहट न फैले। जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। ऐसे में लोगों से भी अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य तरीके से ईंधन की खरीद करें।

इसके अलावा प्रशासन ने तेल कंपनियों के अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और नायरा एनर्जी के बिक्री अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने पंप संचालकों को प्रशासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराएं।
प्रशासन ने दैनिक निगरानी की व्यवस्था भी लागू की है। सभी पेट्रोल पंप मालिकों को प्रतिदिन डीजल और पेट्रोल की बिक्री से संबंधित विस्तृत जानकारी ईमेल या व्हाट्सएप के माध्यम से जिला पूर्ति अधिकारी को उपलब्ध करानी होगी। इससे जिले में ईंधन की उपलब्धता और वितरण की नियमित निगरानी की जा सकेगी। जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति जिले में पेट्रोल या डीजल की कमी से संबंधित भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन इस संबंध में सतर्कता के साथ निगरानी बनाए हुए है।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

रविवार, 19 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp