Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूपीएससी सिविल परीक्षा 2025 जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को डीएम एसपी ने किया सम्मानित

Author Image
Written by
Asha Bharti News

UPSC,CSE–2025 में जनपद का नाम रोशन करने वाले अभ्यर्थियों को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया सम्मानित

Advertisement Box

कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से मिली सफलता – UPSC में चयनित युवाओं को प्रशासन ने किया सम्मानित

{महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ}
अंबेडकर नगर, 09 फरवरी 2026।(आशा भारती नेटवर्क)जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में UPSC सिविल सेवा परीक्षा–2025 में जनपद का नाम रोशन करने वाले सफल अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र, मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पुरू दुबे (रैंक–86) पुत्र श्री संजय दुबे, निवासी ग्राम महरुआ, तहसील भीटी तथा विपिन देव यादव (रैंक–316, हिंदी माध्यम) पुत्र राजाराम यादव, निवासी ग्राम एकडल्ला, पोस्ट हुसैनपुर गिरंट, तहसील टांडा, जनपद अम्बेडकरनगर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही उनके साथ उपस्थित परिजनों को भी माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान दोनों नवचयनित अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता की प्रेरक यात्रा, कठिन परिश्रम, संघर्ष तथा अध्ययन के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अभ्यर्थियों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि यह उपलब्धि न केवल अभ्यर्थियों एवं उनके परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे जनपद के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि आप सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और आपकी सफलता से जनपद के अन्य प्रतिभाशाली छात्र भी उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रंजीत सिंह तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह ने भी नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अपने अनुभवों के माध्यम से युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर पुरू दुबे के चाचा ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि पुरू दुबे आईआईटी बीएचयू से सिविल इंजीनियरिंग में बी–टेक के गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं तथा अपनी शैक्षणिक यात्रा के दौरान सदैव उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त करते रहे हैं।
वहीं विपिन देव यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव एकडल्ला से प्राप्त की, हाई स्कूल इंटर की परीक्षा एसएसबी इंटर कॉलेज अयोध्या से प्राप्त की तथा आगे चलकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने बताया कि वे समाज कल्याण विभाग की अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित कोचिंग संस्थान, लखनऊ में शैक्षणिक गतिविधियों/मेंटर के रूप में जुड़े रहे।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, सुलतानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय हुआ हादसा
आज फोकस में

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, सुलतानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय हुआ हादसा

23 परीक्षा केंद्रों पर PET परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न
आज फोकस में

23 परीक्षा केंद्रों पर PET परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों मे पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त हुए कुल 8,050 प्रपत्र
आज फोकस में

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों मे पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त हुए कुल 8,050 प्रपत्र

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण
आज फोकस में

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई हेतु 25 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई हेतु 25 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश

गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, जनपद में 80.46 प्रतिशत मतदान
आज फोकस में

गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, जनपद में 80.46 प्रतिशत मतदान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 26 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp