Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस ने 25 लाख रुपये के फोन किया बरामद

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

125 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, फोन धारकों को किया सुपुर्द

Advertisement Box

 

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) पुलिस ने गुम मोबाइल की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल की टीम ने अलग-अलग स्थानों से कुल 125 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की निगरानी में मोबाइल रिकवरी अभियान चलाया गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों से मिली शिकायतों के आधार पर सर्विलांस सेल ने लगातार प्रयास किए। इसके बाद अलग-अलग जगहों से मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस कार्यालय की ओर से सभी मोबाइल धारकों को सूचना देकर फोन प्राप्त करने के लिए बुलाया गया है। गुरुवार को लोगों को उनके मोबाइल वापस दिए जा रहे हैं।

गुम मोबाइल को लेकर आमजन की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी माध्यमों का सहारा लिया। इसके बाद मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया गया।इस कार्रवाई से उन लोगों को राहत मिली है, जिनके मोबाइल खो गए थे और वापस मिलने की उम्मीद कम थी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल में ‘संचार साथी’ एप डाउनलोड करें। यह एप मोबाइल खोने की स्थिति में मददगार साबित होता है।इसके साथ ही पुलिस ने कहा है कि मोबाइल खोने पर तुरंत स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत करते समय मोबाइल का बिल, आईएमईआई नंबर, आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र साथ रखें।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 24 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp