
प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं अवलोकन

अंबेडकर नगर 19 मार्च 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जनपद प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार ने अपने 09 साल का सफलतम पूर्ण कर विकास का कीर्तिमान स्थापित हुआ है। प्रदेश के विकास हेतु अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित है जिसका पूरा लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है। जनपद प्रभारी मंत्री आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष ‘ विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का संचालन सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मंत्री जी को कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर मंत्री जी का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपने 09 वर्ष “उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष ” के रूप में मना रही है। इन 09 वर्षों में प्रदेश ने कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढांचे, कृषि, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और तकनीकी आधारित सुशासन के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज भयमुक्त , निवेश अनुकूल और तेजी से विकसित होने वाला राज्य बन चुका है।
मा. मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार में माफियाओं और संगठित अपराधों पर कड़ा प्रहार हो रहा है। आधुनिक और तकनीकी आधारित पुलिसिंग की दिशा में बेहतर कार्य हुआ है। प्रदेश के 75 जिलों में साइबर क्राइम थाने स्थापित किए गए हैं। वर्तमान में 44 हजार से अधिक महिलाएं उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा हैं। मंत्री जी ने कहा कि वर्तमान सरकार में कानून का राज स्थापित है जिससे विदेशी पर्यटक और निवेशक बेझिझक आ रहे हैं।

कार्यक्रम में जनपद अम्बेडकर नगर व प्रदेश के विकास कार्यों से संबंधित लघु फिल्म का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से वर्तमान सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को गीत के रूप में प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मा. मंत्री जी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, प्रतीकात्मक चाभी सौंपा गया। 
कार्यक्रम के दूसरे दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री जी ने सूचना विभाग के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया और डीएम अनुपम शुक्ला, एसपी अभिजीत आर शंकर , सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व व संबंधित अधिकारियों के साथ विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा सम्मानित पत्रकार बंधुओ के साथ प्रेस वार्ता कर वर्तमान केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्सना बंधु, संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी एवं जन सामान्य उपस्थित रहे।


प्रदेश सरकार के सफलतम 9









