Written by
Asha Bharti News
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जनपद के भीटी क्षेत्र के समंथा निवासी अधिवक्ता प्रभात मिश्रा पर पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक तिवारी और अन्य की गिरफ्तारी न होने से मंगलवार को जिले के अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने दिवानी न्यायालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी और गैंगेस्टर लगाए जाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी तथा प्रदर्शन किया।









