Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देवी-देवताओं,महापुरूषों आदि की मूर्ति स्थापना के संबंध में दिशा निर्देश जारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अपर जिलाधिकारी श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु ने कहा उलंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

गिरजा शंकर गुप्ता/अंबेडकर नगर 22 मार्च 2026।(आशा भारती नेटवर्क) अपर जिलाधिकारी, (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु ने सभी को बताया हैं कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के अन्तर्गत इस कार्यालय द्वारा जारी निषेधाज्ञा दिनांक 17.03.2026 के प्रस्तर 07 द्वारा कोई भी व्यक्ति / संगठन / समूह द्वारा बिना सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति प्राप्त किये देवी-देवताओं अथवा किसी भी महापुरूषों आदि की मूर्ति स्थायी या अस्थायी रूप से स्थापित नहीं करेगा। मूर्ति स्थापना के सम्बन्ध माननीय उच्चतम न्यायालय में योजित विशेष अनुज्ञा याचिका संख्या 8519/2006 यूनियन आफ इण्डिया बनाम गुजरात राज्य व अन्य से सम्बन्धित रिट याचिका संख्या 314/2010 में पारित आदेश दिनांक 18.01.2013 व 05.07. 2013 का उल्लघंन नहीं किया जायेगा, का आदेश पारित किया गया है, जो वर्तमान समय में प्रभावी है। उक्त मूर्ति स्थापना की अनुमति दिये जाने के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन, गृह (पुलिस) अनुभाग-3, लखनऊ द्वारा जारी शासनादेश संख्या 3460पी/छःपु-3-2000-25पी/2002 दिनांक 23.09.2008 स्थापित है। यदि कोई भी व्यक्ति बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति प्राप्त किये यदि मूर्ति स्थापित करता है तो उसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 08 अगस्त 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp