Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रदीप मिश्रा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

न्यौरी,अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क)खानपट्टी अमड़ी निवासी प्रदीप मिश्रा का इलाज के दौरान लखनऊ के निजी अस्पताल में निधन हो गया उनके निधन की सूचना मिलने पर समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जिले के आलापुर तहसील क्षेत्र के खानपट्टी अमड़ी निवासी प्रदीप मिश्रा उम्र लगभग (58 वर्ष)का इलाज के दौरान मंगलवार को सुबह लगभग 6 बजे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है श्री मिश्रा के तीन पुत्र हैं। श्री मिश्रा की धर्मपत्नी खानपट्टी अमड़ी स्थित प्राइमरी पाठशाला में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत है उनका एवं तीनों बच्चों का सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है उनके भाई संतोष मिश्रा का भी रो-रो कर बुरा हाल है।
श्री मिश्रा क्षेत्र में बहुत ही लोकप्रिय और मिलनसार व्यक्ति थे वह जिससे मिलते थे उसे अपने स्वभाव और मधुर वाणी से अपना बना लेते थे। उनके निधन की सूचना मिलने पर पंडित वंशराज प्रशिक्षण महाविद्यालय भगवानपुर मंझरिया के संस्थापक प्रबंधक ठाकुर प्रसाद पांडे, बाबा गोविंद साहब के वंशज पंडित ज्ञानधर द्विवेदी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अयोध्या मंडल संरक्षक शरीफ मसूदी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, स्थानीय पत्रकार अनीस मसूदी, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष आलापुर योगेंद्र यादव ,वरिष्ठ भाजपा नेता मंडल उपाध्यक्ष गोविंद साहब अनिल सिंह, जय भारत जूनियर हाई स्कूल न्यौरी के प्रधानाचार्य अश्वनी पांडे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोविंद साहब अरविंद सिंह उर्फ मंटू ,भजन गायक सतीश मिश्रा, पूर्व प्रधान दखलदेव मिश्र, अधिवक्ता रत्नाकर मिश्र, गर्जन सिंह, अवनीश सिंह, घनश्याम यादव, मनीष मिश्रा, विपिन मिश्रा, शिव शंकर गुप्ता,अमड़ी प्रधान सुनील यादव सहित क्षेत्र के अनेकों लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।
मंगलवार को ही 3 बजे दिन में चहोडा घाट पर सैकड़ो नम आंखों के बीच उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। श्री मिश्र को मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र विशाल मिश्रा ने दी।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 25 मार्च 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp