Written by
Asha Bharti News
जलालपुर अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जलालपुर स्थित ऐतिहासिक शीतला माता मठिया मंदिर में चैत्र नवरात्रि के सप्तमी को माता रानी का 56 भोग, सोलह श्रृंगार, दिव्य कीर्तन, और झूला उत्सव का आयोजन किया गया। नीरज जलालपुरी की टीम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में माता रानी को 56 प्रकार के व्यंजन अर्पित किए गए दिशांत गुप्ता ने भव्य श्रृंगार किया. आशीष जैन, शुभम गुप्ता, सौरभ सैनी,रितिक अग्रवाल,अभिषेक सोनकर समेत भक्तों ने मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय कर दिया। मंदिर परिसर में प्रकाश के दीपों की ज्योति से जगमगाता वातावरण और दिव्य घंटियों की मंगलमय ध्वनि ने सभी भक्तों के हृदय में एक गहरी आध्यात्मिक अनुभूति जागृत कर दी।, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ और भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।











