Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मखाना विकास योजना से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

Author Image
Written by
Asha Bharti News

मत्स्य पालन के साथ मखाना खेती को बढ़ावा, सरकार दे रही ₹2 लाख प्रति हेक्टेयर अनुदान

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 25 मार्च 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जनपद में किसानों की आय दोगुनी करने एवं कृषि के विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन की महत्वाकांक्षी मखाना विकास योजना के अंतर्गत दिनांक 24 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में दो दिवसीय मखाना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी श्री धर्मेंद्र चौधरी ने मखाना योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मखाना की खेती मत्स्य पालन के साथ-साथ सफलतापूर्वक की जा सकती है, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026–27 में मखाना की खेती अपनाने वाले कृषकों को ₹2,00,000 प्रति हेक्टेयर तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। साथ ही यह भी बताया कि ऐसे निचले क्षेत्र, जहां बरसात के दौरान 1 से 2 फीट तक पानी भरा रहता है, मखाना खेती के लिए अत्यंत उपयुक्त हैं। उन्होंने बताया कि अब तक मखाना की खेती मुख्य रूप से बिहार राज्य में की जाती रही है, किंतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मखाना बोर्ड का गठन कर इस फसल को राज्य में भी बढ़ावा देने की दिशा में ठोस पहल की गई है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामजीत द्वारा मखाना की खेती की तकनीक, उसके लाभ एवं संभावित चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वहीं उद्यान वैज्ञानिक डॉ. लोकेश यादव, जो मखाना उत्पादन में प्रशिक्षित हैं, ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी प्रदान की।
इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप ने कृषकों को कृषि विविधीकरण अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए सब्जी एवं फूलों की खेती के साथ-साथ स्ट्रॉबेरी एवं ड्रैगन फ्रूट जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए मखाना की खेती अपनाने में रुचि दिखाई।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

रविवार, 21 जून 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp