Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रीराम जन्मोत्सव पर टांडा में कल निकलेगी शोभायात्रा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर श्री सरयू महा आरती , दुग्ध अभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो गया था। नव सम्वत्सर स्वागत समारोह समिति टांडा के तत्वावधान में चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के पावन जन्म दिवस पर उनके बाल रूप की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से बाजे गाजे के साथ श्री रामलीला रंगमंच चौक से निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा टांडा नगर के परंपरागत मार्ग से होते हुए चौक में पहुंचेगी जहां पर ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश मिश्रा के संयोजन में भव्य हवन आरती आदि का कार्यक्रम संपन्न होगा। प्रसाद वितरण के बाद समारोह का समापन होगा। समिति के अध्यक्ष आनंद कुमार अग्रवाल,उपाध्यक्ष सरदार त्रिलोक सिंह, महामंत्री दिनेश नारायण सिंह,कोषाध्यक्ष राजेश कुमार साहू ,अनिरुद्ध अग्रवाल, बजरंगी लाल सोनी,अरुण अग्रवाल, दीपक केडिया, शिव शंकर गुप्ता,आकाश शाह, गोविंद सिंह, दिनेश कश्यप,अंबरीश गुप्ता,आकाश शाह, संजीव कुमार जायसवाल,पंडित काशीनाथ मिश्र, बजरंगी लाल सोनी आदि समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 26 मार्च 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp