Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हनुमान जन्मोत्सव पर व्यापार मंडल ने बांटा प्रसाद

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

जलालपुर,अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) हनुमान जन्मोत्सव अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल, जलालपुर नगर द्वारा आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम ने आस्था और उल्लास का ऐसा सैलाब ला दिया कि पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। विधि-विधान से हनुमान जी की प्रतिमा का पूजन-अर्चन किया गया, तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा, “ऐसे आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक सामंजस्य की मजबूत कड़ी हैं। ये प्रसाद के साथ सौहार्द्र की भावना भी बांटते हैं। श्रीराम लीला सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव मिश्र ने कहा कि हनुमान जी का चरित्र केवल पूजनीय नहीं, अनुकरणीय है। उनके समर्पण, शक्ति और सेवा भाव को आत्मसात करना ही सच्ची भक्ति है। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सोनू गौड़ ने कहा, “हनुमान जी करुणा के सागर हैं। उनके जन्मोत्सव पर प्रसाद बांटना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस आयोजन में वरिष्ठ नेता मानिक चन्द्र सोनी, मीसम रज़ा, विकाश निषाद, कृष्ण गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्र, दुर्गेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, रजनीश सहित सैकड़ों व्यापारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। जलालपुर में सामूहिक उल्लास और एकता के रंग में रंगा दिखा।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 02 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp