Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दीक्षान्त समारोह में नौनिहालों के खिले चेहरे

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 31 मार्च 2026।(आशा भारती नेटवर्क) मुमुक्षु चैरिटेबल ट्रस्ट अम्बेडकरनगर द्वारा संचालित एवं गुवाँव (पालीपट्टी) में स्थापित बी0डी0आर0बी0 सोशल रिसर्च एकेडमी का सत्रांत/दीक्षान्त समारोह पूर्वक मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में मेधावी छात्रों की बहुआयामी प्रतिभा के निखार हेतु उनके विविध शैक्षिक/सांस्कृतिक आयामों से प्राप्त परिणामों के लिए उन्हें प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत/सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर प्रथमत: ज्ञान की देवी सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर मुख्य अतिथि डॉ० फूलचन्द्र विश्वकर्मा (कोषाध्यक्ष) ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबहाल वर्मा ने की और कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। प्रधानाध्यापिका ज्योति वर्मा ने अतिथियों का परिचय कराया और संस्थापक डॉ० मनीराम वर्मा ने स्वागत भाषण माध्यम से सम्मानित अतिथियों स्वागत सम्मान किया। सामाजिक विषयों की शैक्षिक महत्ता को बतलाते हुए मुख्य अतिथि अतिथि डॉ० फूलचन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि दीक्षान्त समारोह संस्थाओं की कार्यकारी ऊर्जा का स्रोत है। इससे छात्रों का बहुआयामी विकास सहज ही सम्भव हो पाता है। इतना ही नहीं ऐसे अवसरों पर अपनी कक्षा में शतप्रतिशत उपस्थित अध्य्यनशील नौनिहालों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया, इससे स्वाध्य्यन की प्रवृत्ति का विकास होता है। मुख्य अतिथि डॉ0 फूलचंद्र विश्वकर्मा ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं ज्ञान-विज्ञान कार्य योजना में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कृत/सम्मानित किया। अन्त में प्रधानाचार्या ज्योति वर्मा ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र ही हमारे देश के भविष्य हैं। उनका विकास ही हमारी उन्नति का कारक है। उक्त अवसर पर विद्यालय परिवार के सम्मानित अधिकारी/कर्मचारियों के अर्जित अवकाश का वैतनिक भुगतान करते हुए उन्हें पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। साथ ही वरिष्ठ सहायक अध्यापिका कु० सौम्या त्रिपाठी के विदाई कार्यक्रम में कक्षा 6 और 7 के छात्रों ने कक्षा 8 के छात्रों को भावभीनी विदाई दी। उक्त अवसर पर गणमान्य अतिथिगण, सहायक अध्यापिकायें क्रमशः निधि तिवारी, साक्षी, सौम्या त्रिपाठी, रीमा, सरिता चौरसिया, सहेर बानो और अन्य कर्मचारियों सहित अन्यान्य अतिथियों, अभिभावकों एवं गणमान्य स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अन्त में संस्था के अध्यक्ष डॉ0 मनीराम वर्मा ने गणमान्य अभिभावकों, सम्मानित अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए संस्था की प्रधानाध्यापिका ज्योति वर्मा ने नवीन शिक्षा सत्र के संचालन की कार्ययोजना प्रस्तुत की। अंत में संस्था की प्रबन्धक डॉ० मंगेशलता वर्मा ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 21 जून 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp