भूसा दान करने वाले किसानों को गेहूँ खरीद में प्राथमिकता, बिना प्रतीक्षा होगी खरीद
अंबेडकर नगर 02 अप्रैल 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर अनुपम शुक्ला ने गेहूँ खरीद में ऐसे किसानों की खरीद प्राथमिकता पर करने का निर्देश दिया है, जिन्होंने अपने आस-पास की गोशाला में भूसा दान किया है। सभी गेहूं क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि पंचायत सचिव स्तर से जारी सम्बन्धित किसानों को भूसा दान किए जाने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर सम्बन्धित किसानों के गेहूँ को प्राथमिकता / बिना किसी प्रतीक्षा के क्रय केन्द्रों पर खरीदा जायेगा। गोशाला पर भूसा दान दिए जाने का प्रमाण पत्र पंचायत सचिव द्वारा जारी किया जायेगा। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त किसानो से अनुरोध किया है कि अपने गाँव के निकट सचालित गोशाला में भूसा दान कर पंचायत सचिव से इस आशय का प्रमाण पत्र लेकर गेहूँ क्रय केन्द्रों पर अपना गेहूँ बिना किसी प्रतीक्षा सूची के तत्काल बेंचे। जनपद में गेहूँ खरीद वर्ष 2026-27 में कुल 6 एजेन्सी के 73 क्रय केन्द्र संचालित किए जा रहे है, जिन पर गेहूँ खरीद का कार्य दिनांक 30 मार्च 2026 से प्रारम्भ हो गया है।










