Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रथम आगमन पर मयंक मौर्य का जोरदार स्वागत

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) मयंक मौर्य ( U P P C S) परीक्षा पास कर सेल टैक्स ऑफिसर के पद पर चयनित होने के बाद अपने गृह जनपद एवं गांव में प्रथम आगमन पर जिले से लेकर उनके पैतृक निवास स्थान तक जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया।
बताते चलें कि जिले के आलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा अमड़ी गोबिंद साहब निवासी मयंक मौर्य पीसीएस परीक्षा पास करने के उपरांत प्रथम आगमन पर न्यौरी मुख्य चौक पर सदस्य जिला पंचायत अश्वनी यादव, अवनीश सिंह ग्राम प्रधान अमड़ी सुनील यादव रमेश मौर्य के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
मयंक मौर्य ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा अवध चिल्ड्रन एकेडमी तिघरा दाउदपुर एवं हाई स्कूल की शिक्षा महात्मा गोविंद साहब इंटर कॉलेज दुल्हुपुर से प्राप्त किया। ग्रेजुएट की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त करने के उपरांत दिल्ली में कई वर्षों की तैयारी के बाद पीसीएस की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उन्होंने तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से कहा की लक्ष्य निर्धारित कर अपनी तैयारी करें धैर्य के साथ कठिन परिश्रम और लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करें और सफलता अवश्य मिलेगी।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता मालती देवी पिता राधेश्याम मौर्य एवं अपने गुरुजनों को दिया। प्रथम आगमन पर उन्होंने सर्वप्रथम पूर्वांचल की पवित्र तपोस्थली बाबा गोविंद साहब मंदिर में बाबा की समाधि पर माथा टेक कर साधु संतों का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद पांडेय, बाबा गोविंद साहब वंशज पंडित ज्ञानधर द्विवेदी, अवनीश सिंह, ग्राम प्रधान अमड़ी सुनील यादव, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि बलराम गौतम, रणविजय मौर्य, रमेश मौर्य, घनश्याम यादव, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष न्यौरी अनीस मसूदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ आसिम अबूजर फारुकी, जितेंद्र सिंह, अनिल यादव, समाजसेवी नीरज मौर्य, एडवोकेट सुनील यादव सहित सैकड़ो लोग स्वागत समारोह में

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 02 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp