Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

14 अप्रैल को शांति व सम्मान के साथ मनाएं अंबेडकर जयंती– जिलाधिकारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती को गरिमामय एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु व्यापक तैयारियां—जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

 

Advertisement Box

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ 
अंबेडकर नगर 06 अप्रैल 2026। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सदरपुर में आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से मनाए जाने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी/पूर्वी) सहित जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बाबा साहब की जयंती शासन की मंशा के अनुरूप पूर्ण गरिमा एवं अनुशासन के साथ मनाई जाए। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल से एक दिन पूर्व 13 अप्रैल को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए, जिसके अंतर्गत सभी खंड विकास अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधान यह सुनिश्चित करें कि जनपद में स्थापित समस्त प्रतिमाओं के आसपास एवं संबंधित परिसरों में स्वच्छता की समुचित व्यवस्था हो। साथ ही, सभी प्रतिमाओं पर शासन के निर्देशानुसार जाली एवं छतरी लगाने/बनाने की व्यवस्था, तथा परिसर की समुचित रंगाई-पुताई भी सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रतिमा स्थल के लिए “मूर्ति सुरक्षा समिति” का गठन किया जाए, जिसमें ग्राम प्रधान एवं चौकीदार की जिम्मेदारियां सुनिश्चित हों। जहां आवश्यक हो, वहां सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर उनके नियंत्रण हेतु पंचायत भवन स्तर पर कंट्रोल रूम विकसित किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की नई प्रतिमा की स्थापना अथवा नई परंपरा प्रारंभ करने की अनुमति नहीं होगी, तथा केवल पारंपरिक जुलूस ही पूर्व निर्धारित मार्गों से निकाले जाएंगे। जुलूसों के सुचारू संचालन हेतु ग्राम प्रधानों को प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि अराजक एवं शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को उपलब्ध कराई जाए। शासन के निर्देशानुसार “जीरो टॉलरेंस नीति” का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद में कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने जनपदवासियों से अपील की कि वे बाबा साहब की जयंती को सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव एवं सम्मान के साथ मनाएं। अपर पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबरों का प्रसार न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि भ्रामक खबरें फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत स्तर पर अंबेडकर जयंती से संबंधित ग्राम प्रधानों की समस्याओं एवं उनके सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके द्वारा प्राप्त समस्याओं के तुरंत समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp