Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जलालपुर व अकबरपुर तहसील क्षेत्र में बनेगा औद्योगिक गलियारा, भूमि अर्जन प्रस्तावित

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 06 अप्रैल, 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) लखनऊ द्वारा संचालित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा परियोजना हेतु जनपद अम्बेडकरनगर की तहसील जलालपुर के ग्राम नूरपुरकला, गौरीबड़ाह व अजमलपुर तथा तहसील अकबरपुर के ग्राम नूरपुरकला बेवाना, जगदीशपुर मुस्लिमपुर, खानजहांपुर, सिवरा व होरिलपुर भूमि का अर्जन किया जाना प्रस्तावित है।प्रभावित भूमि के अर्जन के पूर्व भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 व भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार (उत्तर प्रदेश) नियमावली-2016 के प्राविधानों के अन्तर्गत सामाजिक समाघात निर्धारण रिपोर्ट व सामाजिक समाघात प्रबन्धन योजना नामित एजेन्सी Atlas Management Consultancy Services Pvt. Limited 114 / A, Ashokpuram, Opposite Road 4, Ashoknagar, Ranchi-834002, Jharkhand. द्वारा अन्तिम रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध करायी गयी है।
अतः पूर्व भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 की धारा-6 तथा भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार (उत्तर प्रदेश) नियमावली-2016 के नियम-8 के अन्तर्गत अर्जन हेतु प्रस्तावित भूमि हित रखने वाले सभी व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार वर्णित भूमि के सम्बन्ध में सामाजिक समाघात आंकलन रिपोर्ट का ग्राम पंचायत, परगना मजिस्ट्रेट/कार्यालय जिलाधिकारी, अम्बेडकरनगर व जनपद-अम्बेडकरनगर की वेबसाइट पर अवलोकन कर सकते है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp