Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जैतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना गोविंदपुर मारिकपुर गांव की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

Advertisement Box

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।मृतका की पहचान इंदु यादव के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2019 में बसखारी थाना क्षेत्र के मरौचा गांव निवासी उमाशंकर के साथ हुई थी।बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से अपने मायके गोविंदपुर मारिकपुर में रह रही थी।

परिजनों के अनुसार, सोमवार को इंदु घर से अकबरपुर दवा लेने के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।रात करीब 11 बजे उसके भाई राजकुमार ने पुलिस को सूचना दी कि इंदु का शव फंदे से लटका हुआ है। सूचना के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।परिवार के सदस्यों ने बताया कि इंदु लीवर की बीमारी से परेशान थी। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया हो, ऐसी आशंका जताई जा रही है।हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।इंदु की एक छोटी बच्ची भी है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।थानाध्यक्ष धीरेंद्र आजाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp