Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गुश्ल त्योहार के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने किया विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) आगामी गुश्ल त्योहार के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ एवं शांतिपूर्ण बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर द्वारा थाना बसखारी क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख बाजारों का संयुक्त भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों, मुख्य मार्गों एवं आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने, नियमित गश्त करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं सुविधा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं, जिससे गुश्ल त्योहार सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। इस अवसर पर संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 18 मई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp