Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नव-निर्मित ट्रॉमा सेंटर का हुआ लोकार्पण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

  • ट्रामा सेंटर से जिले में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और मजबूत हुई है- विधायक धर्मराज निषाद

 

अंबेडकर नगर 10 अप्रैल, 2026।(आशा भारती नेटवर्क) महात्मा ज्योतिबा फुले संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में नव-निर्मित ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण मुख्य अतिथि हरिओम पाण्डेय (सदस्य विधान परिषद) एवं विशिष्ट अतिथि धर्मराज निषाद (विधायक, कटेहरी) द्वारा सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० संजय कुमार शैवाल एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० पी०एन० यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय ने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधा ट्रॉमा सेंटर के संचालन से जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी होंगी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में घायलों को अब त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा, जिससे गंभीर मरीजों को अन्य जनपदों में रेफर करने की आवश्यकता में कमी आएगी। अत्याधुनिक उपकरणों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं से युक्त यह ट्रॉमा सेंटर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करेगा। “गोल्डन ऑवर” के भीतर उपचार मिलने से मरीजों के जीवन बचाने की संभावनाएं बढ़ेंगी, साथ ही समय एवं आर्थिक संसाधनों की भी बचत होगी। इस सुविधा से विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को बड़ा लाभ मिलेगा।
कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर का यह शुभारंभ जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कार्य है, इससे जनपद में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और मजबूत हुई है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp