Written by
Asha Bharti News
अंबेडकर नगर 25 अप्रैल2026।(आशा भारती नेटवर्क)
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी, अम्बेडकरनगर श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु ने भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण, अर्थात मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन–HLO) के अंतर्गत जनसामान्य से स्व–गणना पोर्टल https://se.census.gov.in के माध्यम से अपनी स्व–गणना सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि राज्य हेतु अधिसूचित 15 दिनों की अवधि, दिनांक 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक, नागरिक स्वयं पोर्टल के माध्यम से अपनी स्व–गणना कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित एवं समय की बचत करने वाली है।
जिला जनगणना अधिकारी ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर स्व–गणना पोर्टल का उपयोग कर अपनी तथा अपने परिवार की सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें।










