Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

झाड़ियों में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की हुई शिनाख्त

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

(महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ)

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) कटका थाना क्षेत्र के अमड़ी टोल प्लाजा के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान मायाराम कन्नौजिया पुत्र स्वर्गीय जैतूराम कन्नौजिया उम्र 50 वर्ष निवासी अजमलपुर थाना कटका के रूप में हुई है।
आजमगढ़ टांडा हाईवे पर चंदनपुर पुलिया के नीचे बुधवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और पहचान के प्रयास शुरू कर दिए थे।
थानाध्यक्ष कटका अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों ने शव की पहचान मायाराम के रूप में की। परिजनों के अनुसार, मृतक नशे का आदी था और मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थ रहता था, जिसके कारण वह अक्सर बिना बताए घर से निकल जाया करता था।
बताया गया कि घटना से तीन दिन पूर्व भी वह घर से चला गया था, जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे। इसी बीच बुधवार को उसका शव हाईवे से कुछ दूरी पर झाड़ियों में मिला। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 07 अगस्त 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp