|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अम्बेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) नगर पालिका अकबरपुर द्वारा लाखों रुपए से पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण कार्य चल रहा है।जनपद के नगरपालिका अकबरपुर अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है जो कि मानक के विपरीत है मानक को ताक पर रखकर कार्य किया जा रहा है। अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालते ही विकास कार्यों में भ्रष्टाचार प्रारंभ हो गया, नाले के निर्माण में मानक के विपरीत कार्य किया जा रहा है। जहां चुनाव में जनता से वादा किया जाता है कि जनता को भ्रष्टाचार मुक्त कार्य व मानकपूर्ण कार्य किया जाएगा लेकिन सत्ता मिलने के बाद सब कुछ ताख पर रख कर कार्य किया जाता है। वार्ड के निवासियों ने बताया कि नाले के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग कर रस्म अदायगी की जा रही है। यही नहीं अन्य जगहों पर हो रहे नाली के निर्माण में भी स्थिति कुछ इसी प्रकार देखने को मिली कहीं-कहीं नगर पालिका के ठेकेदार द्वारा नाले के निर्माण के दौरान आने वाले शीशम के पेड़ को भी उखाड़ कर फेंक दिया।नाम ना छापने की शर्त पर लोगों ने बताया कि नाले के निर्माण मे घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है यह नाला केवल रस्म अदायगी की जा रही है यह नाला केवल एक बरसात का मौसम भी नहीं झेल पाएगी।इस नाले की बिल्कुल भी नीव नहीं खोदी गयी है केवल नाली की गहराई देकर ऊपर जमीन पर ही इसका निर्माण कराया जा रहा है।नगर पालिका अधिकारी और अध्यक्ष की मिलीभगत से ठेकेदार खुलेआम मनमर्जी कर रहे हैं।





