Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्राकृतिक खेती एवं पौधारोपण को बढ़ावा देने हेतु कार्यशाला आयोजित

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अबेडकर नगर।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देशानुसार एवं प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. उमेश तिवारी के मार्गदर्शन में जिला गंगा समिति, अम्बेडकरनगर द्वारा विकासखंड जहांगीरगंज की ग्राम पंचायत तारेम में दिनांक 29 मई को प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में एलएनएफआई के अध्यक्ष श्री संतोष सिंह द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न आयामों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि वनीकरण एवं प्राकृतिक खेती एक-दूसरे के पूरक हैं तथा पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण के लिए प्राकृतिक खेती के साथ-साथ व्यापक स्तर पर पौधारोपण भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने किसानों को खेतों की मेड़ों पर पौधारोपण करने तथा मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने हेतु खेतों को खाली न छोड़ने की सलाह दी।

कार्यक्रम में किसानों को रासायनिक मुक्त खेती, जैविक उर्वरकों के उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर एफपीओ प्रतिनिधिगण, वन विभाग से डिप्टी रेंजर शंकर मौर्य, वन दरोगा गणेश यादव, शितांशु स्वरूप श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे सत्यम श्रीवास्तव, जेआरएफ शुभम सिंह, वन कर्मी श्री प्रमोद एवं नंदलाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 15 जून 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp