Written by
Asha Bharti News

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकरनगर।अकबरपुर रेलवे स्टेशन का नाम समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया के नाम पर रखे जाने के प्रस्ताव पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने खुशी जताई है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर केके त्रिपाठी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे अपनी पुरानी मांग से जुड़ा कदम बताया है।
प्रोफेसर केके त्रिपाठी ने कहा कि बीते वर्ष उन्होंने जिला प्रशासन से अकबरपुर रेलवे स्टेशन का नाम डॉ. राममनोहर लोहिया के नाम पर किए जाने की मांग उठाई थी। अब इस संबंध में प्रस्ताव सामने आने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि स्टेशन के नामकरण से जुड़ी यह पहल आगे बढ़ेगी। फिलहाल नाम बदलने के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय और आगे की प्रक्रिया को लेकर संबंधित स्तर पर होने वाली कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी।


अकबरपुर रेलवे स्टेशन का नाम








