Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का होगा स्वागत

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। सोमवार को सुबह साढ़े 8 बजे भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा के नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का प्रथम आगमन क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद हो रहा है। सोमवार से ही शुरू हो रहे भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का जिला मुख्यालय के लोहिया सभागार में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी उद्घाटन कर प्रथम सत्र के विषय पर अपना व्याख्यान देंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत जिले की सीमा यादव नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात जिला कार्यालय अटल भवन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया है।
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 विषयों के वक्ता अपने अपने विषय पर व्याख्यान देंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

रविवार, 28 जून 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp