Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा भाव के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करें-धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू

Author Image
Written by
Asha Bharti News

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में 2171 बूथ अध्यक्षों में से सम्मेलन में 1957 बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। जिले के सभी पांचों विधान सभाओं में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन और जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव के संयोजन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कटेहरी विधानसभा सम्मेलन के मुख्य अतिथि अयोध्या/ अंबेडकर नगर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन है। कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ है और आगामी चुनावों में बूथ स्तर पर सक्रियता, जनसंपर्क तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।
मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने तथा बूथों को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करें। उन्होंने संगठन के बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले 6 उत्सवों पर चर्चा करते हुए कहा कि निचले स्तर पर भाजपा के सांगठनिक कार्यक्रमों और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने एवं संचालित करने करने का दायित्व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की होती है।
जिले की कटेहरी और टांडा विधान सभा की सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता, अपना बूथ सबसे मजबूत की मूल मंत्र को अपनाते हुए बूथ लेवल के संगठन की कार्यों को पूरा करना चाहिए। चुनाव का असली रणक्षेत्र बूथ होता है और उसका योद्धा बूथ अध्यक्ष होते हैं।सभी बूथ अध्यक्षों का स्वागत करते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी तथा सम्मेलन को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जनपद के 2171 बूथ अध्यक्ष में से सम्मेलन में 1957 बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।अकबरपुर विधानसभा सम्मेलन के मुख्य अतिथि अयोध्या जनपद के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, बाबा राम शब्द यादव, संयोजक विनय पाण्डेय, एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,ब्लाक प्रमुख आनंद वर्मा, संतोष कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,विवेक मौर्य, दीपक तिवारी,मनीष मिश्र, सागर संगवानी, कटेहरी विधानसभा सम्मेलन में संयोजक डॉ राना रणधीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह, सुधीर सिंह मिंटू,संजय सिंह, आनंद श्रीवास्तव, टांडा विधान सभा में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष कमला शंकर पाण्डेय, संयोजक विकास मोदनवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व विधायक संजू देवी,ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह , मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता, आकाश वर्मा,आलापुर में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, संयोजक सुमन पाण्डेय, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अनीता कमल, जय राम विमल, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, जलालपुर में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, संयोजक विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, डॉ रजनीश सिंह,चंद्रिका प्रसाद, पंकज वर्मा, शाश्वत मिश्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा जिला पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, सुलतानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय हुआ हादसा
आज फोकस में

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, सुलतानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय हुआ हादसा

23 परीक्षा केंद्रों पर PET परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न
आज फोकस में

23 परीक्षा केंद्रों पर PET परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों मे पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त हुए कुल 8,050 प्रपत्र
आज फोकस में

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों मे पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त हुए कुल 8,050 प्रपत्र

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण
आज फोकस में

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई हेतु 25 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई हेतु 25 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश

गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, जनपद में 80.46 प्रतिशत मतदान
आज फोकस में

गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, जनपद में 80.46 प्रतिशत मतदान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 26 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp