Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डीएम ने अमृत सरोवर और वृहद वृक्षारोपण का किया निरीक्षण, सूखे पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाने के निर्देश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 22 जुलाई 2026। (आशा भारती नेटवर्क)जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने आज पूर्वाह्न में डीसी मनरेगा के साथ विकास खंड टाण्डा की ग्राम पंचायत ममरेजपुर एवं पकड़ी भोजपुर में अमृत सरोवरों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत ममरेजपुर में अमृत सरोवर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, तथा सौन्द्रर्थीकरण कार्य व पेड़–पौधों को देखकर प्रशंसा व्यक्त की गयी और अमृत सरोवर पर बने पाथवे पर चारो तरफ भ्रमण कर सरोवर का अवलोकन किया तथा खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि बरसात के बाद पाथवे पर लगे इन्टरलाकिंग को इन्द्रधनुष के रंग में रगवा दिया जाय। अमृत सरोवर पर लगे झूले को फिक्स करने के भी निर्देश दिए। ग्राम प्रशासक श्रीमती कान्ती देवी से वार्ता करते हुए पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया साथ ही साथ पंचायत भवन पर स्मार्ट टेलीविजन लगाये जाने के निर्देश दिये, जिससे शासन / प्रशासन द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग एवं अन्य डिजिटल गतिविधियों को सुविधा हो सके।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने पकडी भोजपुर मे पडरा तालाब की खुदाई कार्य (वित्तीय वर्ष 2020-21) का निरीक्षण किया, वहाँ तालाब के बगल बने घरों के गंदा पानी, तालाब में न आने पाये इसके लिए ग्राम पंचायत सचिव को सोखपिट / नाली बनाने के लिए निर्देशित किया गया। तदोपरांत उन्होंने पकड़ी भोजपुर मे गाटा सं० 138 पर वृहद वृक्षारोपण के कार्य का भी निरीक्षण किया एवं एक पेड मॉ के नाम की थीम की तर्ज पर पौध भी रोपित किया। ग्राम पंचायत पकड़ी भोजपुर गाटा सं० 138 पर वृहद वृक्षारोपण में कुल 3000 पौध लगाये गये है। जिस पर जिलाधिकारी महोदया द्वारा प्रशांसा व्यक्त की गयी है साथ ही खण्ड विकास अधिकारी टाण्डा को निर्देशित किया गया जो पौधे सूख रहे है उनके स्थान पर ऑवला, ईमली, बेल आदि पौध का रोपण किया जाय तथा उन पौधो की सुरक्षा व्यवस्था की जाय।
निरीक्षण के समय राघवेन्द्र प्रताप सिंह खण्ड विकास अधिकारी टाण्डा, मनोज कुमार वर्मा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, अखिलेश पाल तकनीकी सहायक श्री आलोक रंजन तकनीकी सहायक श्रीमती सुषमा वर्मा तकनीकी सहायक, श्रीमती कान्ती देवी ग्राम प्रशासक ममरेजपुर, श्रीमती शिवकुमारी यादव ग्राम प्रशासक पकडी भोजपुर ग्राम पंचायत सचिव श्रीमती टिवंकल वर्मा, एंव सूर्य प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।

श्रम विभाग द्वारा नगर पंचायत आसोपुर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन
आज फोकस में

श्रम विभाग द्वारा नगर पंचायत आसोपुर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन

शहीदों की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने एवं भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, अकबरपुर में बनेगा भव्य ‘शौर्य स्थल’
आज फोकस में

शहीदों की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने एवं भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, अकबरपुर में बनेगा भव्य ‘शौर्य स्थल’

सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
आज फोकस में

सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जिलाधिकारी ने तहसील अकबरपुर में सुनी जनशिकायतें
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने तहसील अकबरपुर में सुनी जनशिकायतें

राजस्व वादों के निस्तारण में अंबेडकरनगर की उल्लेखनीय प्रगति, जिलाधिकारी न्यायालय ने प्रदेश में प्राप्त किया तीसरा स्थान
आज फोकस में

राजस्व वादों के निस्तारण में अंबेडकरनगर की उल्लेखनीय प्रगति, जिलाधिकारी न्यायालय ने प्रदेश में प्राप्त किया तीसरा स्थान

पुलिस मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों का एसपी ने लिया हालचाल
आज फोकस में

पुलिस मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों का एसपी ने लिया हालचाल

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 23 नवंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp