- जिलाधिकारी ने मौके पर किसान के पंजीकरण और वृद्धा पेंशन प्रकरण का मौके पर कराया निस्तारण
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को उनके विभाग की शिकायतों को हस्तगत कराते हुए समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज तहसील अकबरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील अकबरपुर में कुल 80 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी से किसान संदीप कुमार तिवारी पुत्र राम शिरोमणि तिवारी ने किसान पंजीकरण में आने वाली समस्या और राजेंद्र प्रसाद पुत्र राम प्रताप के वृद्धा पेंशन न मिलने के शिकायत की गई उक्त प्रकरण पर तत्काल संबंधित अधिकारी द्वारा संपूर्ण कार्यवाही पूर्ण करते हुए मामले का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने राजस्व की शिकायतों पर संबंधित उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देश दिया कि राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके का निरीक्षण करें व दोनों पक्षों को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। इसी प्रकार विकास विभाग से संबंधित शिकायतों के मुख्य विकास अधिकारी को सभी संबंधित अधिकारियों से समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जनपद की अन्य तहसीलों में संबंधित उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी पुलिस की अध्यक्षता में संबंधित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। तहसील टांडा में 28 शिकायत प्राप्त हुई जिनमें से 03 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया, तहसील जलालपुर में 104 शिकायत में 15, तहसील भीटी में 46 में 06 तथा तहसील आलापुर में कुल 53 शिकायतों में से 07 का निस्तारण किया गया।


जिलाधिकारी ने तहसील अकबरपुर में








