
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय *अटल भवन* से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मभूमि वाराणसी की मिट्टी कलश यात्रा को विधिवत पूजा-पाठ कर जनपद के मंडलों में भ्रमण और कार्यक्रम के लिए रवाना किया गया।कलश में वाराणसी स्थित गुरु रविदास जी की जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी रखी गई है। इस कलश यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष *दिलीप पटेल देव* की अगुवाई में और जिला संयोजक *सुरेश कन्नौजिया* के संयोजन में रवाना किया गया। सर्व प्रथम यात्रा कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के मंडलों जायेगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि “संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने पूरे जीवन समाज में समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनका आदर्श वाक्य ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ आज भी प्रासंगिक है। भाजपा सरकार उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। यह कलश यात्रा उसी उद्देश्य का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि गुरु रविदास जी की जयंती को इस वर्ष भव्य रूप से मनाया जाएगा।
पूजा के बाद कार्यकर्ताओं ने “जय गुरु रविदास” के नारे लगाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला संयोजक सुरेश कन्नौजिया ने बताया कि यह यात्रा सामाजिक समरसता का संदेश देने के साथ-साथ संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक धर्म राज निषाद,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, विद्यावती राजभर, ब्लाक प्रमुख आनंद वर्मा,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, डॉ रजनीश सिंह, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री विनय पाण्डेय, डॉ विनोद कुमार,सुनील पासवान, अंजू पाण्डेय,मनीष मिश्र,नंद कुमार तिवारी राना,मण्डल अध्यक्ष शशि द्विवेदी, गौरव श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, गया प्रसाद वर्मा, राजकुमार सेठ, अभिषेक निषाद,चंद्रपाल वर्मा , अतुल वर्मा,आदि शामिल रहे।











