Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आईपीएस अधिकारी के मां की मौत,पुलिस के लिए बनी चुनौती

Author Image
Written by
Asha Bharti News

पुलिस में हत्या हुआ लूट का मुकदमा किया दर्ज, जांच में जुटी

Advertisement Box

राजेश प्रताप सिंह क्राइम रिपोर्टर
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा गांव में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्र की मां इंद्रा देवी की मौत का मामला दूसरे दिन भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक लखनऊ हेडक्वार्टर में तैनात पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के पिता रामकुमार मिश्रा अयोध्या के देवढ़ी इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 2024 में उनकी मौत के बाद इंद्रावती देवी अपने बेटे आशुतोष के साथ लखनऊ में रह रही थीं। 15 अगस्त को वे अपने गांव स्थित गदाधर नाथ मर्यादा विद्यापीठ हाईस्कूल विद्यालय में बेटे आशुतोष मिश्र के साथ गईं थीं और ध्वजारोहण भी किया था।आशुतोष मिश्र दोपहर को इकाना स्टेडियम में ड्यूटी होने के कारण लखनऊ चले गए थे।शनिवार रात 8:30 बजे एसपी आशुतोष मिश्रा की आखिरी बार अपनी मां से फोन पर बात हुई थी। नौकरानी प्यारी ने रात में खाना बनाकर घर से चली गई थी।रविवार सुबह करीब 8 बजे जब नौकरानी प्यारी काम पर पहुंची, तो मकान के बाहर का दरवाजा बाहर से बंद था।
नौकरानी प्यारी जब अंदर घुसी तो दरवाजे खुले हुए थे हॉल में इंद्रावती बेड पर पड़ी थीं और उनके मुंह से खून निकल रहा था। प्यारी के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। इंद्रावती के शरीर के सभी गहने गायब थे।
घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने और आभूषण गायब होने को लेकर पुलिस ने हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज किया है।

घटना के 24 घंटे बाद भी नहीं हुआ खुलासा

घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। न ही आरोपी का पता चला है और न ही किसी के गिरफ्तारी की मिली है।

तीन चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

इंद्रा देवी की मौत को लेकर जांच का सबसे अहम सवाल अभी भी अनसुलझा है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के अनुसार तीन चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। इसके बावजूद मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

चिकित्सकों ने आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया है। हार्ट अटैक की संभावना की जांच के लिए हृदय को भी परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp