Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजधानी में बाढ़ से भयानक तबाही: 40 हजार घरों में घुसा गोमती नदी का पानी, सड़क पर चल रहीं नाव

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

लखनऊ: (आशा भारती नेटवर्क) लखनऊ में आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी है। गोमती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसका पानी राजधानी के 40 हजार घरों में घुस गयाक है। आलम यह है कि करीब 10 हजार लोग अपने घरों को छोड़कर जाना पड़ा है।

लखनऊ की गलियों में नावें चल रही हैं। वहीं जिला प्रशासन ने शनिवार को गोमती रिवरफ्रंट को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया है। नदी के दोनों किनारों पर बने रास्तों और बाकी हिस्सों में पानी ही पानी नजर आ रहा है।

11 जिलों की 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर

बता दें कि पिछले एक सप्ताह से जबकि लखनऊ और उत्तर प्रदेश में बारिश नहीं हुई है। इसके बाद भी शहर से लेकर गांव तक जलमग्न हो गए हैं। क्योंकि पड़ोसी राज्य बिहार और पहाड़ों के साथ साथ बांधों से छोड़े गए पानी के कारण यूपी के 11 जिलों की 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। इसी कारण गोमती पूरी तरह भर चुकी है और उसका पानी लखनऊ में भर रहा है। बाढ़ के हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं।

40 हजार घरों में 4-5 फीट तक पानी भरा

लखनऊ की कई कॉलोनियों में पानी घुस चुका है। फैजुल्लागंज इलाके के 40 हजार घरों में 4-5 फीट तक पानी भर गया है, जिसके चलते 3 लाख लोग प्रभावित हैं। यहां आलम यह है कि हजारों लोगों ने घर छोड़ दिया है। सड़कों पर प्रशासन को नाव चलानी पड़ रही है। वहीं गोमती रिवर फ्रंट के किनारे स्थित हनुमंत धाम, लेटे हुए हनुमान मंदिर और चंद्रिका देवी मंदिर पूरी तरह डूब गए हैं। लखनऊ के अलावा बलिया और गोंडा में भी दर्जनों गांव टापू बन गए हैं।

बारिश नहीं…फिर क्यों यूपी में बाढ़ मचा रही तबाही?

बता दें कि नेपाल, उत्तराखंड, बिहार में हुई तेज बारिश का पानी नदियों के जरिए मैदानी इलाकों में पहुंच रहा है। इसलिए यूपी में बारिश रुकने के बाद भी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में लखनऊ, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, गोंडा और बाराबंकी शामिल हैं। यहां लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, सुलतानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय हुआ हादसा
आज फोकस में

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, सुलतानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय हुआ हादसा

23 परीक्षा केंद्रों पर PET परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न
आज फोकस में

23 परीक्षा केंद्रों पर PET परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों मे पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त हुए कुल 8,050 प्रपत्र
आज फोकस में

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों मे पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त हुए कुल 8,050 प्रपत्र

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण
आज फोकस में

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई हेतु 25 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई हेतु 25 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश

गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, जनपद में 80.46 प्रतिशत मतदान
आज फोकस में

गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, जनपद में 80.46 प्रतिशत मतदान

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

सोमवार, 26 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp