Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘ऊपर से नीचे तक… सबको देंगे सजा, अपने पास सबूत रखिए’, राहुल गांधी ने पुलिस को दी खुली चेतावनी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Rahul Gandhi Press Conference: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे देशभर में एसआईआर को रोकने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन को लेकर सियासी घमासान जारी है. इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को मीडिया से रूबरू हुए।

Advertisement Box

राहुल गांधी के साथ कई प्रदर्शनकारी छात्र भी मौजूद रहे.

‘ऊपर से नीचे तक सबको सजा…’

इस दौरान कांग्रेस नेता ने दिल्ली पुलिस को खुली चुनौती देते हुए कहा कि ऊपर से नीचे तक सबको सजा दिलााएंगे. उन्होंने छात्रों से कहा कि वे वीडियो बनाएं अपने पास सबूत रखें. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता के दौरान वहां उपस्थित छात्रों को एक दूसरे के कंधों पर हाथ रखकर कहा, “ये हिंदुस्तान है, इसे अच्छी तरह से देख लीजिए. यहां कोई हिंदू नहीं है कोई मुस्लिम नहीं है, कोई किसी जाति का नहीं है, कोई स्त्री नहीं है कोई पुरुष नहीं है. एक आवाज है एक प्रोटेस्ट है हिंदुस्तान की आवाज आप इस आवाज के सामने खड़े हो.”

इस आवाज के सामने कोई खड़ा नहीं हो सकता- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने प्रदर्शनकारी छात्रों की ओर इशारा करते हुए कहा, “ये हिंदुस्तान की आवाज हैं, प्रधानमंत्री जी इस आवाज के सामने खड़े हैं. मैं आपको सुझाव देता हूं इस आवाज के सामने खड़े मत होइए, इस आवाज के सामने कोई खड़ा नहीं हो सकता.”

इसके साथ ही राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को लेकर कहा, “मैं आपको प्यार से कहना चाहता हूं, मैंने सारे छात्रों को कहा है कि वीडियो के साथ अपने पास रिकॉर्ड रखिए. इन सबको कहा है हर स्टूडेंट से मैं कह रहा हूं आप वीडियो बनाइए अपने पास सबूत रखिए, हमारे पास सबूत भेजिए. जब ये पूरा का पूरा मामला खत्म होगा. तो फिर हम उन सबूतों का प्रयोग करेंगे. जिनको सजा देनी होगी उनको हम सजा देंगे ज्ञानेश कुमार से लेकर ऊपर से नीचे तक.”

‘घबराइए मत… सबूत अपने पास रखिए’

राहुल गांधी ने कहा कि जो भी कांस्टेबल हमारे बच्चों पर हाथ उठा रहा है सभी का सबूत अपने पास रखिए घबराइए मत… सबूत अपने पास रखिए. राहुल गांधी ने कहा कि एक प्रोटेस्ट है, एक आवाज है देश की आवाज उस आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है।

छात्रा ने लगाया पुलिस पर हिरासत में मारपीट का आरोप

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई प्रदर्शनकारी छात्र भी सामने आए. जिन्होंने दिल्ली पुलिस पर हिरासत में अपने साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया. NSUI की एक छात्रा ने आरोप लगाया कि उसे हिरासत में लेते समय एक महिला पुलिसकर्मी ने उसे घसीटा फिर कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन ले जाया गया. छात्रा ने कहा कि थाने के कमरा नंबर 107 में सादे कपड़ों में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की।

छात्रों का पुलिस पर गंभीर आरोप

इसके साथ ही छात्रा ने दावा किया कि मारपीट के कारण उसके पैरों पर नीले निशान पड़ गए. एनएसयूआई के प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हिरासत के दौरान टॉर्चर करने का भी आरोप लगाया है. प्रदर्शनकारियों का दावा है कि हिरासत में उनके साथ मारपीट की गई. इसके साथ ही छात्राओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने जूतों से उनके कान कुचले. छात्रों ने कहा कि पुलिस ने कई छात्रों के फोन छीन लिए उन्हें बुरी तरह से मारा. साथ ही नाबालिगों के खिलाफ एफआईआई दर्ज की गई।

त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त चीनी स्टॉक उपलब्ध, उचित मूल्य पर बिक्री की व्यवस्था
आज फोकस में

त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त चीनी स्टॉक उपलब्ध, उचित मूल्य पर बिक्री की व्यवस्था

मतगणना का वीडियो दो, वरना…’ चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कही ऐसी बात, भड़क गए जज साहब; कस के लगा दी क्लास
आज फोकस में

मतगणना का वीडियो दो, वरना…’ चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कही ऐसी बात, भड़क गए जज साहब; कस के लगा दी क्लास

नवरात्रि के पावन अवसर पर वृद्धाश्रम में संवासियों को वितरित किए गए मौसमी फल
आज फोकस में

नवरात्रि के पावन अवसर पर वृद्धाश्रम में संवासियों को वितरित किए गए मौसमी फल

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण
आज फोकस में

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा-सपा में घमासान, अखिलेश ने प्रत्याशी बदलकर बनाया रोचक, रिजल्ट तय करेंगे भाजपा विधायकों के टिकट?
आज फोकस में

यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा-सपा में घमासान, अखिलेश ने प्रत्याशी बदलकर बनाया रोचक, रिजल्ट तय करेंगे भाजपा विधायकों के टिकट?

अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित
आज फोकस में

अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 15 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp