Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

RSETI,अंबेडकरनगर में MSME संवाद कार्यक्रम आयोजित, उद्यमियों को सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की दी गई जानकारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

स्वरोजगार, उद्यमिता विकास एवं वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने हेतु बैंकिंग अधिकारियों, विभागीय प्रतिनिधियों एवं उद्यमियों के बीच हुआ संवाद

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर। रूरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (RSETI), अम्बेडकरनगर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमिता विकास के उद्देश्य से MSME संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नए एवं स्थापित उद्यमियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न प्रायोजित योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं, संस्थागत ऋण की उपलब्धता तथा स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के AGM उमेश चौधरी एवं अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) कमलेश भास्कर की सहभागिता रही। इस अवसर पर सहायक आयुक्त उद्योग अजय शर्मा, RSETI के निदेशक राजेश कुमार तथा SFURTI क्लस्टर निदेशक राकेश कुमार सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, स्थानीय उद्यमी एवं सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का प्रतिनिधित्व करने वाले जिला समन्वयक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बैंकिंग अधिकारियों, संबंधित विभागों, उद्यमियों एवं लाभार्थियों के बीच संवाद स्थापित कर MSME क्षेत्र के विकास, वित्तीय समावेशन, ऋण सुविधाओं तक पहुंच तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों को उपलब्ध बैंकिंग सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर नए उद्यम स्थापित करने और मौजूदा व्यवसायों का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में RBI, बैंकों, उद्योग विभाग, RSETI एवं SFURTI के प्रतिनिधियों ने उद्यमिता को बढ़ावा देने, वित्तीय सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में संस्थागत समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद में MSME क्षेत्र को सशक्त बनाना, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना तथा स्थानीय आर्थिक विकास को गति प्रदान करना रहा।

त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त चीनी स्टॉक उपलब्ध, उचित मूल्य पर बिक्री की व्यवस्था
आज फोकस में

त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त चीनी स्टॉक उपलब्ध, उचित मूल्य पर बिक्री की व्यवस्था

मतगणना का वीडियो दो, वरना…’ चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कही ऐसी बात, भड़क गए जज साहब; कस के लगा दी क्लास
आज फोकस में

मतगणना का वीडियो दो, वरना…’ चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कही ऐसी बात, भड़क गए जज साहब; कस के लगा दी क्लास

नवरात्रि के पावन अवसर पर वृद्धाश्रम में संवासियों को वितरित किए गए मौसमी फल
आज फोकस में

नवरात्रि के पावन अवसर पर वृद्धाश्रम में संवासियों को वितरित किए गए मौसमी फल

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण
आज फोकस में

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा-सपा में घमासान, अखिलेश ने प्रत्याशी बदलकर बनाया रोचक, रिजल्ट तय करेंगे भाजपा विधायकों के टिकट?
आज फोकस में

यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा-सपा में घमासान, अखिलेश ने प्रत्याशी बदलकर बनाया रोचक, रिजल्ट तय करेंगे भाजपा विधायकों के टिकट?

अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित
आज फोकस में

अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

गुरुवार, 15 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp