Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मेगा कैम्प का लोहिया भवन हुआ आयोजन,सैकड़ो व्यक्ति हुये लाभान्वित

Author Image
Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर। माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार आमजन के विधिक सशक्तीकरण हेतु एवं आमजन को शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाये जाने हेतु वृहद विधिक सहायता / सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन आज दिनांक 1 नवंबर को लोहिया भवन परिसर अकबरपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चन्द्रोदय कुमार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबेडकरनगर द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीपार्चन, पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण करके पवन कुमार शुक्ला, अपर जिला जज प्रथम / अध्यक्ष कार्यक्रम आयोजन समिति, सुश्री प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक, रंजीत सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) / नोडल अधिकारी, बार एसोसिएशन अंबेडकरनगर के अध्यक्ष सुनील यादव,
सचिव अनिल वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में एवं श्रीमती नीलम वर्मा, सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर की देख-रेख में किया गया एवं इस अवसर पर जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, जनपद के विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारीगण, जनपद न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी एवं रिर्सोस पर्सन, मीडियाकर्मी, पी०एल०वी तथा योजनाओं के लाभार्थी तथा जनपद के आमजन उपस्थित आये।

Advertisement Box

श्रीमती नीलम वर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर द्वारा उपस्थित आमजन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं, मध्यस्थता अभियान व मध्यस्थता प्रक्रिया के महत्व, राष्ट्रीय लोक अदालतों के लाभ विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर लगाये जाने वाले विधिक साक्षरता / जागरूकता शिविर एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हाल में ही चलाये गये नवीनतम अभियान छात्रों को पाक्सो कानून के प्रति जागरूकता अभियान तथा संवाद से संविधान कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई। रंजीत सिंह, अपरजिलाधिकारी (न्यायिक) / नोडल अधिकारी द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आमजन के हितार्थ चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में, उनके पंजीकरण की प्रक्रिया, विभाग तथा लाभ के बारे में, सुश्री, प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक, अम्बेडकरनगर द्वारा पुलिस विभाग द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों के बारे में जानकारी दी गई तथा उपस्थित प्रतिभागियों से अपील की कि वे मेगा शिविर के उद्देश्य तथा लाभ के बारे में अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें। चन्द्रोदय कुमार, माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा वृहद विधिक सहायता/सेवा (मेगा शिविर) के उद्देश्य एवं आमजन को मिलने वाले लाभ के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त किये विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं व आमजन किस प्रकार से निःशुल्क विधिक सेवा योजनाओं का लाभ ले सकते हैं के विषय में जानकारी प्रदान की गई एवं कार्यक्रम का समापन श्री पवन कुमार शुक्ला, अपर जिला जज प्रथम/अध्यक्ष, कार्यकम आयोजन समिति द्वारा उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, न्यायिक कर्मचारीगण, पी०एल०वी० एवं आमजन का धन्यवाद ज्ञापन करते हुये किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश महोदय, बार अध्यक्ष, न्यायिक अधिकारीगण तथा उपस्थित प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को सम्बन्धित योजनाओं के प्रमाण पत्र/ प्रतीक चिन्ह आदि वितरित किये गये।

कार्यक्रम के उपरान्त जनपद न्यायाधीश महोदय एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा लोहिया भवन परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित लगायो हुये स्टालों का निरीक्षण करते हुये स्टालों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई एवं अन्य पात्र लाभार्थियों से मुलाकात भी की गई।

कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार वर्मा, न्यायालय प्रबन्धक एवं श्रीमती पुष्पा पाल, पी०एल०वी०/सचिव, जन शिक्षण केन्द्र कुटियवां बेवाना द्वारा किया गया।

इस वृहद विधिक साक्षरता / सेवा शिविर कार्यक्रम में जनपद के 20 से अधिक विभागों ने अपने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित स्टाल लगाकर बैनर, पोस्टर, पैम्फलेट, बुकलेट आदि के माध्यम से आमजन को योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुये लाभान्वित किया तथा पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया साथ ही पात्र लाभार्थियों को सम्बन्धित योजनाओं के प्रमाण पत्र/प्रतीक चिन्ह आदि वितरित किये गये। कार्यक्रम में पंचायतीराज विभाग के 09 लाभार्थियों को व्यक्ति शौचालय योजना के प्रमाण पत्र वितरित किये गये। पशुपालन विभाग के दो लाभार्थियों को डेमो चेक प्रदान किया गया। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के 03 दिव्यांगजनों को हियरिंग ऐड मशीन एवं 02 दिव्यांगजनों को माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा विभाग के स्टाल पर ट्रायसाइकिल वितरित किया गया, जिला नगरीय विकास अभिकरण की योजनांतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत 05 लाभार्थियों एवं पी०एम० स्वानिधि योजना के 05 लाभार्थियों को डेमो येक प्रदान किया गया। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग (यू०पी० नेडा) के पी०एम० सूर्यघर योजना के अंतर्गत 05 व्यक्तियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उद्योग विभाग के 05 लाभार्थियों को विश्वकर्मा सम्मान योजना के अंतर्गत टूलकिट, सिलाईमशीन व सी०एम० युवा योजना के डेमोचेक प्रदान किये गये। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत 03 वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन प्रमाण पत्र वितरित किये गये। महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत 02 छात्रों को उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के तहत लैपटाप व बैग व प्रमाण पत्र, 05 छात्राओं को बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत प्रमाण पत्र, स्कूल बैग व स्टेशनरी किट 05 निराश्रित महिला पेंशन योजना (विधवा पेंशन) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, जिला पिछड़ावर्ग कल्याण विभाग के 03 लाभार्थियों को शादी अनुदान योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। श्रम विभाग के अंतर्गत कन्या विवाह सहायता योजना के 05 पात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये एवं मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के 05 लाभार्थियों को सम्बन्धित प्रमाण पत्र दिये गये। मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/डेमो चेक प्रदान किया गये। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा अपने स्टाल पर अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया तथा खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अपने स्टाल पर आमजन को यह जानकारी दी गई कि किस प्रकार खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच की जा सकती है।

(नीलम वर्मा) सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबेडकरनगर।

थानों में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक
आज फोकस में

थानों में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

जनपद के सभी 23 परीक्षा केंद्रों पर PET परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न
आज फोकस में

जनपद के सभी 23 परीक्षा केंद्रों पर PET परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न

<span class=मेगा कैम्प का लोहिया भवन हुआ आयोजन,सैकड़ो व्यक्ति हुये लाभान्वित">
आज फोकस में

मेगा कैम्प का लोहिया भवन हुआ आयोजन,सैकड़ो व्यक्ति हुये लाभान्वित

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED की हिरासत में आजम खान,गाजियाबाद में कल पेशी
आज फोकस में

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED की हिरासत में आजम खान,गाजियाबाद में कल पेशी

115 धान क्रय केंद्रों के माध्यम से 2 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीद
आज फोकस में

115 धान क्रय केंद्रों के माध्यम से 2 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीद

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पित वर्मा की लिखित पुस्तक ‘पटेल द साइलेंट सोशलिस्ट’ का किया विमोचन
आज फोकस में

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पित वर्मा की लिखित पुस्तक ‘पटेल द साइलेंट सोशलिस्ट’ का किया विमोचन

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 02 नवंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp