Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्पाती बन्दरों को पकड़ने के लिए जिला स्तरीय समिति गठित

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 26 नवंबर 2026। जनपद में मानव-बन्दर संघर्ष की समस्या के प्रभावी निराकरण तथा उत्तर प्रदेश शासन के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग-4 द्वारा निर्गत ‘बन्दरों को पकड़ने, परिवहन एवं अवमुक्त करने हेतु मानक प्रचालन प्रक्रिया (एस०ओ०पी०)’ के अक्षरशः अनुपालन के क्रम में आज दिनांक 26 नवम्बर, 2026 को सायं 5:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा शासन के निर्देशों एवं मा० उच्च न्यायालय में योजित जनहित याचिका के क्रम में मानव-बन्दर संघर्ष को न्यूनीकृत करने हेतु समस्त संबंधित विभागों को शीर्ष प्राथमिकता पर समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एस०ओ०पी० के अंतर्गत प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति के माध्यम से जनपद के समस्त नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में बन्दर संघर्ष बाहुल्य क्षेत्रों (हॉटस्पॉट) की तत्काल पहचान कर उत्पाती बन्दरों एवं उनके समूहों (ट्रूप) की अद्यतन सूची तैयार कर 10 दिवस के भीतर कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी अम्बेडकरनगर वन प्रभाग में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

Advertisement Box

जिलाधिकारी द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी (सदस्य-सचिव) एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृत कार्यवाही की पाक्षिक आख्या निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार शासन एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी, पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित प्रतिनिधि, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी (नगर पालिका/नगर पंचायत) सहित गैर-सरकारी संस्था के रूप में युवान फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता उपस्थित रहे।

मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई बाइक रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
आज फोकस में

मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई बाइक रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शीतलहर एवं बढ़ती ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने नगर पालिका अध्यक्ष के साथ रैन बसेरों का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
आज फोकस में

शीतलहर एवं बढ़ती ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने नगर पालिका अध्यक्ष के साथ रैन बसेरों का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

एलपीजी.कनेक्शन होगा बंद, सरकार ने दी 90 दिन की मोहलत; नहीं किया ये काम तो होगा पछतावा.!
आज फोकस में

एलपीजी.कनेक्शन होगा बंद, सरकार ने दी 90 दिन की मोहलत; नहीं किया ये काम तो होगा पछतावा.!

मतदाता जागरूकता वाहन को उपजिलाधिकारी जलालपुर ने किया रवाना
आज फोकस में

मतदाता जागरूकता वाहन को उपजिलाधिकारी जलालपुर ने किया रवाना

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 28 एवं 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन
आज फोकस में

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 28 एवं 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों ने कराया यथासंभव मौके पर निस्तारण
आज फोकस में

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों ने कराया यथासंभव मौके पर निस्तारण

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 28 नवंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp