Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा विधानसभा स्तरीय भव्य रोजगार मेले का सफल आयोजन, 17 कंपनियों ने लिया हिस्सा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • 763 अभ्यर्थियों में से 412 ने साक्षात्कार प्रक्रिया में लिया भाग, युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 27 नवंबर 2026। जनपद में युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 27 नवम्बर 2026 को त्रिलोकनाथ पीजी कॉलेज में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा विधानसभा स्तरीय भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

Advertisement Box

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय सदस्य विधान परिषद श्री हरिओम पांडेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से रोजगार मेले में उपलब्ध अवसरों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
जिला सेवायोजन अधिकारी श्रीमती अनुपमा रानी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक एवं रोजगारपरक अवसरों की उपलब्धता युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों सहित कुल 17 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में कॉलेज एवं आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक पंजीकरण कराया तथा अपने बायोडाटा के साथ साक्षात्कार प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। कुल 763 अभ्यर्थियों में से 412 अभ्यर्थियों का कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लिया गया तथा योग्य अभ्यर्थियों का प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया। इस अवसर पर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का कुशल संचालन जन शिक्षण संस्थान के निदेशक अरुण शाही द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में राजकीय आईटीआई जहांगीरगंज के प्रधानाचार्य विनोद सिंह, राजकीय आईटीआई आलापुर के अनुदेशक चन्द्रदीप शर्मा तथा जिला सेवायोजन कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए रोजगार मेले का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई बाइक रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
आज फोकस में

मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई बाइक रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शीतलहर एवं बढ़ती ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने नगर पालिका अध्यक्ष के साथ रैन बसेरों का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
आज फोकस में

शीतलहर एवं बढ़ती ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने नगर पालिका अध्यक्ष के साथ रैन बसेरों का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

एलपीजी.कनेक्शन होगा बंद, सरकार ने दी 90 दिन की मोहलत; नहीं किया ये काम तो होगा पछतावा.!
आज फोकस में

एलपीजी.कनेक्शन होगा बंद, सरकार ने दी 90 दिन की मोहलत; नहीं किया ये काम तो होगा पछतावा.!

मतदाता जागरूकता वाहन को उपजिलाधिकारी जलालपुर ने किया रवाना
आज फोकस में

मतदाता जागरूकता वाहन को उपजिलाधिकारी जलालपुर ने किया रवाना

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 28 एवं 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन
आज फोकस में

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 28 एवं 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों ने कराया यथासंभव मौके पर निस्तारण
आज फोकस में

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों ने कराया यथासंभव मौके पर निस्तारण

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 28 नवंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp