Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों ने कराया यथासंभव मौके पर निस्तारण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को दी गई जानकारी, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

 

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 27 नवंबर 2026। शासन की मंशानुरूप जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण तथा ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद की समस्त तहसीलों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ग्राम चौपालों का आयोजन किया गया। ग्राम चौपालों में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा यथासंभव समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों द्वारा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के साथ ही गांव में संचालित विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई।
इसी क्रम में तहसील एवं विकासखंड टांडा के ग्राम पंचायत ऐनवा में मुख्य अतिथि कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिन्हें संबंधित अधिकारियों द्वारा सुना गया तथा नियमानुसार यथासंभव मौके पर ही निस्तारण की कार्रवाई की गई।
ग्राम चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा एवं संबंधित खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रशासक/प्रधान, लेखपाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई बाइक रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
आज फोकस में

मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई बाइक रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शीतलहर एवं बढ़ती ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने नगर पालिका अध्यक्ष के साथ रैन बसेरों का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
आज फोकस में

शीतलहर एवं बढ़ती ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने नगर पालिका अध्यक्ष के साथ रैन बसेरों का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

एलपीजी.कनेक्शन होगा बंद, सरकार ने दी 90 दिन की मोहलत; नहीं किया ये काम तो होगा पछतावा.!
आज फोकस में

एलपीजी.कनेक्शन होगा बंद, सरकार ने दी 90 दिन की मोहलत; नहीं किया ये काम तो होगा पछतावा.!

मतदाता जागरूकता वाहन को उपजिलाधिकारी जलालपुर ने किया रवाना
आज फोकस में

मतदाता जागरूकता वाहन को उपजिलाधिकारी जलालपुर ने किया रवाना

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 28 एवं 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन
आज फोकस में

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 28 एवं 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन

<span class=ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों ने कराया यथासंभव मौके पर निस्तारण">
आज फोकस में

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों ने कराया यथासंभव मौके पर निस्तारण

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 28 नवंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp