Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शीतलहर एवं बढ़ती ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने नगर पालिका अध्यक्ष के साथ रैन बसेरों का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

रोडवेज अकबरपुर, मोहसिनपुर एवं जिला अस्पताल स्थित रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नगर के विभिन्न चिन्हित स्थलों पर अलाव व्यवस्था का भी किया निरीक्षण*

Advertisement Box

कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर न हो, जरूरतमंदों को तत्काल रैन बसेरे तक पहुंचाने की व्यवस्था करें अधिकारी

अंबेडकरनगर 27 नवंबर 2026।(आशा भारती नेटवर्क) शासन के निर्देशों के क्रम में शीतलहर एवं लगातार गिरते तापमान के दृष्टिगत जनपद में जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से सुरक्षित रखने तथा उनके लिए समुचित आश्रय एवं मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा के साथ नगर पालिका परिषद अकबरपुर क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्थाई एवं अस्थाई रैन बसेरों का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने अस्थाई रैन बसेरा रोडवेज अकबरपुर, स्थाई रैन बसेरा मोहसिनपुर तथा अस्थाई रैन बसेरा जिला अस्पताल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रैन बसेरों में साफ-सफाई, पर्याप्त बिस्तर, कंबल, पेयजल, प्रकाश, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं नगर पालिका के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि रैन बसेरों में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानजनक एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त संख्या में बिस्तर एवं कंबलों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के साथ ही रैन बसेरों की नियमित साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का सतत अनुश्रवण किया जाए।
जिलाधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने रैन बसेरों के निरीक्षण के साथ ही नगर के विभिन्न चिन्हित स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था का भी जायजा लिया। इसके अंतर्गत शहजादपुर फव्वारा तिराहा, गांधी चौक शहजादपुर, मालीपुर तिराहा शहजादपुर, लोहिया चौक, पुरानी तहसील तिराहा सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर अलाव व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठंड के दृष्टिगत सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नियमित रूप से उनकी निगरानी भी की जाए, जिससे आमजन एवं राहगीरों को ठंड से कोई समस्या न हो।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में कोई भी निराश्रित, असहाय अथवा जरूरतमंद व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात बिताने को विवश न हो। ऐसे व्यक्तियों को सम्मान पूर्वक नजदीकी रैन बसेरे तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। रैन बसेरों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाए, सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएं, जिससे जरूरतमंद लोगों को समय से आश्रय की जानकारी मिल सके।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप शीतलहर से बचाव के सभी इंतजाम पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित रखे जाएं। रैन बसेरों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुविधा, सुरक्षा एवं आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शीतलहर के दौरान जरूरतमंदों की सहायता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। सभी संबंधित अधिकारी मानवीय संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि ठंड के मौसम में किसी भी व्यक्ति को असुविधा अथवा परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अकबरपुर चंद्र प्रकाश वर्मा, तहसीलदार अकबरपुर श्रीमती दिव्या भारती वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

<span class=शीतलहर एवं बढ़ती ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने नगर पालिका अध्यक्ष के साथ रैन बसेरों का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश">
आज फोकस में

शीतलहर एवं बढ़ती ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने नगर पालिका अध्यक्ष के साथ रैन बसेरों का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

एलपीजी.कनेक्शन होगा बंद, सरकार ने दी 90 दिन की मोहलत; नहीं किया ये काम तो होगा पछतावा.!
आज फोकस में

एलपीजी.कनेक्शन होगा बंद, सरकार ने दी 90 दिन की मोहलत; नहीं किया ये काम तो होगा पछतावा.!

मतदाता जागरूकता वाहन को उपजिलाधिकारी जलालपुर ने किया रवाना
आज फोकस में

मतदाता जागरूकता वाहन को उपजिलाधिकारी जलालपुर ने किया रवाना

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 28 एवं 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन
आज फोकस में

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 28 एवं 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों ने कराया यथासंभव मौके पर निस्तारण
आज फोकस में

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों ने कराया यथासंभव मौके पर निस्तारण

जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा विधानसभा स्तरीय भव्य रोजगार मेले का सफल आयोजन, 17 कंपनियों ने लिया हिस्सा
आज फोकस में

जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा विधानसभा स्तरीय भव्य रोजगार मेले का सफल आयोजन, 17 कंपनियों ने लिया हिस्सा

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 28 नवंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp