
- 28 एवं 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस पर मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से की अपील*
(आशा भारती नेटवर्क)
*गिरजा शंकर गुप्ता*
अंबेडकरनगर 28 नवंबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता एवं SVEEP गतिविधियों के तहत आज दिनांक 28 नवंबर को बाइक जागरूकता रैली को तहसील कार्यालय अकबरपुर से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रंजीत सिंह, ERO 281-अकबरपुर विधानसभा/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी, तहसीलदार अकबरपुर दिव्या भारती वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली तहसील कार्यालय से प्रारंभ होकर फव्वारा तिराहा, शहजादपुर तक निकाली गई।
इस अवसर पर “जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि आज दिनांक 28 नवंबर तथा दिनांक 29 नवंबर 2026 को आयोजित विशेष अभियान दिवसों में अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांचें। जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर नाम सम्मिलित कराने हेतु आवेदन करें।*
उन्होंने बताया कि दोनों विशेष अभियान दिवसों पर जनपद के समस्त मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे तथा मतदाताओं की सहायता करेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी पात्र नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की।


मतदाता जागरूकता के लिए निकाली








