इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबडकर नगर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में भाजपाइयों ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान जलालपुर नगर के विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए तन-मन के समर्पण के संकल्प के साथ समर्पण राशि भी समर्पित की। संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष रहे और वह जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में कई दायित्वों का निर्वहन किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय बहुप्रतिभा के धनी थे। वह एक प्रखर संगठनकर्ता, विचारक और राजनेता रहे। इस मौके पर विभिन्न बूथों पर सुरेश गुप्ता, देवेश मिश्र, विकाश निषाद, बेचन पांडे, रामवृक्ष भार्गव, गोलू जायसवाल, अजीत निषाद,अमित मद्धेशिया, सतनाम सिंह समेत आदि मौजूद रहे।